Followers

Tuesday, February 2, 2021

ताजा खबर

 

1. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से हुई PM मोदी की बात, कहा- दूतावास ब्लास्ट के दोषियों को देंगे सजा।
2. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी, दिल्ली कूच के अंदेशे के बीच बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा।
3. किसान नेता राकेश टिकैत बोले- सरकार समस्या का हल निकाले, हम बातचीत के लिए तैयार।
4. म्यामां में सैन्य तख्तापलट और शीर्ष नेता हिरासत में,भारत ने जताई चिंता।
5. दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में आज रात तक के लिए बंद रहेगी इंटरनेट सर्विस, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश।
6. वित्त मंत्री का ऐलान, बिहार की स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी प्रीपेड मीटर योजना अब पूरे देशभर में होगी लागू ।

Monday, February 1, 2021

सुविचार

 ज्ञानी बनो अभिमानी नहीं।

ताजा खबर

 1. आज आएगा सरकार का 'आर्थिक टीका'। सरकार करेगी बजट पेश।इकॉनमी को बूस्टर डोज की उम्मीद।

2. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का नरेंद्र तोमर पर निशाना, बोले- कृषि कानूनों के सही तथ्य नहीं पेश कर रहे कृषि मंत्री।

3. तेजस से ज्यादा ताकतवर होगा अपडेट वर्जन मार्क-2, 2023 में रफ्तार का होगा परीक्षण।

4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को समग्र शिक्षा अभियान से जोड़ने की तैयारी में सरकार।

5. नरेश टिकैट बोले- प्रधानमंत्री ने जो कहा है हम उसका सम्मान करते हैं, उनकी गरिमा की रक्षा की जाएगी।

6. फरवरी से पूरी क्षमता के साथ खुले सकेंगे सिनेमा हॉल, 2 शो के बीच रखना होगा समय: प्रकाश जावड़ेकर।


ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...