1. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाले ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन।
2. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्य में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित।
3. सीईए की बैंकों को नसीहत, उच्च गुणवत्ता के कर्ज पर दें ध्यान, दोस्ती में न बांटे कर्ज।
4. पुणे के पास मुगल काल के सोने के सिक्के मिले।
5. 103 साल की दादी जे कमेश्वरी को लगा कोरोना का टीका, बनीं वैक्सीन लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला।
6. फ्लाइट में यात्रियों के ढंग से मास्क नहीं पहनने की स्थिति पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, DGCA और एयरलाइंस के लिए गाइडलाइंस जारी।
7. दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला 'वर्चुअल मॉडल स्कूल', 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने का भी ऐलान।