1. अमेरिका में हुए अध्ययन के अनुसार टीका 79 प्रतिशत तक प्रभावी: एस्ट्राजेनेका।
2. वनडे में जीत से शुरुआत करने उतरेगा भारत, धवन पर होगी निगाह।
3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर ‘‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन'’ की शुरुआत की।
4. रूस में पूरी हुई गगनयान के चार अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, सीखा बर्फ और पानी में जिंदा रहना।
5. बिहार में NH की खराब हालत पर पटना हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्माण की निगरानी अब खुद करेगा कोर्ट।
6. सिंधु जल बंटवारे पर भारत-पाकिस्तान के बीच दो साल बाद आज होगी बातचीत की शुरुआत।
7. म्यांमार में अशांति के बावजूद भारत जारी रखेगा परियोजनाएं, चीन के दखल को रोकना है मकसद।
8. राज्यसभा ने सोमवार को संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश संशोधन विधेयक-2021 को मंजूरी दे दी जिसमें तमिलनाडु की सात जातियों को एक जाति देवेंद्रकुला वेलालर में समाहित करने का प्रस्ताव किया गया है।