Followers

Sunday, April 11, 2021

ताजा खबर

 1. दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ा, 20-30% लोगों ने कोरोना के खिलाफ 6 महीने में ही गंवाई इम्‍युनिटी, कहर के बीच एक और दहशत।

2. भारत में कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा विस्फोट , एक दिन में 1.52 लाख नए केस से दहशत।

3. 10 करोड़ टीके लगाकर दुनिया में सबसे आगे भारत, हर दिन 39 लाख लोगों को लग रही वैक्सीन।

4. कोरोना के खिलाफ जंग तेज, PM मोदी की अपील पर आज से देशभर में 'टीका उत्सव' का आगाज, अधिक वैक्सीनेशन पर जोर।

5. कर्नाटक के मैसूर में उपद्रवियों ने कथित तौर पर यहां एक लाइब्रेरी को आग लगा दी जिससे उसमें रखी गई 11 हजार से ज्यादा किताबें हो गई खाक।

6. कमल कलोई ने लंबे समय तक पानी के अंदर योगासन का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज।

7. दिल्ली में 12 अप्रैल से शुरू होगा छठा सिरो सर्वे, वैक्सीन ले चुके लोगों के भी लिए जाएंगे सैंपल।

सुविचार

 पुराने कपड़ों में, गरीब साथियों में, बूढ़े माता-पिता में और सादे रहन-सहन में. कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

Saturday, April 10, 2021

ताजा खबर

 1. चुनाव आयोग एक्शन में, कहा- चुनाव प्रचार में मास्क न पहनने पर रैली कर देंगे बैन।

2. नागपुर के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 की मौत, PM ने जताया दुख।

3. 11वें दौर की सैन्य वार्ता में ड्रैगन को भारत का दो टूक जवाब- LAC के सभी स्थानों से अपने सैनिक पीछे हटाए चीन।

4. बंगाल चुनाव: 2016 में 44 में से TMC ने 39 सीटें की थी अपने नाम, क्या इस बार BJP कर पाएगी काम तमाम? चौथे चरण की वोटिंग जारी।

5. कोविड -19: दिल्ली के स्कूलों में चल रहीं सभी कक्षाएं अगले आदेश तक बंद, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी।

6. अमेरिकी नौसेना के 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन को लेकर भारत ने जाहिर की अपनी चिंताएं।

7. किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने खाद कंपनियों को कीमत नहीं बढ़ाने का दिया आदेश, कहा- पुरानी MRP पर बेचो उर्वरक।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...