Followers

Sunday, April 25, 2021

ताजा खबर

 1. प्रत्यक्ष कर विवाद निवारण योजना ‘विवाद से विश्वास’ के तहत भुगतान करने की समय-सीमा 30 जून तक।

2. कोविड-19 से उबरे सचिन तेंदुलकर, प्लाज्मा दान करेंगे।

3. दिल्ली सरकार एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन और बढ़ा सकती है।

4. ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक समुदाय से भारत को संकट से बाहर निकालने में मदद करने की की अपील।

5. भारत-फ्रांस की नौसेनाएं आज से अरब सागर में करेंगी 3 दिन युद्धाभ्यास।

6. सरकार ने नाइट्रोजन टैंकरों से ऑक्सीजन गैस की ढुलाई करने की दी मंजूरी।

7. सिर्फ 99 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 14 करोड़ खुराकें लगाने में दुनिया का सबसे तेज देश बना भारत।

8. सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सेना का C-17 ग्लोबमास्टर।

Saturday, April 24, 2021

ताजा खबर

 1. ‘एक राष्ट्र’ के रूप में काम करेंगे तो संसाधनों का कोई अभाव नहीं होगा: प्रधानमन्त्री मोदी।

2. ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के लिए ‘रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध शुरू।

3. संतोष के साथ पद छोड़ रहा हूं, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया : प्रधान न्यायाधीश बोबडे।

4. जस्टिस नथालापति वेंकट रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी नियुक्ति की मंजूरी मिलने के बाद आज 24 अप्रैल को लेंगे शपथ।

6. लोग मर रहे हैं,सरकार वेंदांता की इकाई उत्पादन के लिये अपने हाथ में क्यों नहीं लेती: उच्चतम न्यायालय।

7. भारत-चीन की सीमा पर ग्लेशियर टूटने के बाद रेस्क्यू, 291 लोग बचाए गए।

8. वसूली मामले में CBI का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज।

सुविचार

 धोखा खाकर भी मदद करना कभी ना छोड़े।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...