Followers

Sunday, June 27, 2021

ताजा खबर

 1. जम्मू एयरपोर्ट में देर रात 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील।

2. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बहाली के लिए कैबिनेट नोट तैयार करने के दिए निर्देश। 1 जुलाई से मिलेगा 32% महंगाई भत्ता।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने योगी संग अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की।

4. गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस रत्नागिरी के निकट सुरंग में पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित।

5. खेल मंत्री रीजीजू ने ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए ‘चीयर अप’ अभियान किया शुरू।

6. कोरोना से मौतों के लिए बीमा का कोई प्रावधान नहीं, मोदी सरकार ने SC को बताया।

7. 12-18 साल के बच्चों के लिए आ रहा है कोरोना टीका, सरकार ने SC को बताया।

8. अनलॉक फोर। बैंक्विट हॉल, होटल, मैरिज होम कल से खुलेंगे। शादियों में 50 लोगों की होगी इजाजत।

9. नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक्शन प्लान तैयार: दिल्ली सरकार।


Saturday, June 26, 2021

सुविचार

एक अच्छी सोच, अच्छी भावना और अच्छा विचार मन को हल्का करते हैं।

ताजा खबर

 1. ऑक्सीजन के अंतरिम ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, सिसोदिया ने आरोपों को किया खारिज।

2. पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हो: पी चिदंबरम।

3. दूसरी जितना कहर नहीं बरपाएगी कोरोना की तीसरी लहर, ICMR का दावा।

4. 80% लोगों को बिना प्री-रजिस्ट्रेशन के लगा टीका, लोग ऑनस्पॉट ले रहे वैक्सीन।

5. रेलवे की ऑनलाइन टिकट के लिए आधार, पेन होगा जरूरी।

6. DRDO ने पिनाका रॉकेट लांचर का किया सफल परीक्षण।

7. पेट्रोल की तरह ऑक्सीजन का अतिरिक्त भंडारण जरूरी, राष्ट्रीय कार्यबल ने दिया सुझाव।

8. कोविड के दोनों टीके अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा पर प्रभावी: आईसीएमआर प्रमुख।

9. इजराइल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरूशलम में बस्ती निर्माण का काम तुरंत रोके: संयुक्त राष्ट्र।


ताजा खबर

1. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं (70 किमी/घंटा) का अलर्ट। 2. जालंधर और अमृतसर में सैन्य ठिकानो...