1. प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर किया संवाद।
2. स्थितियां नहीं सुधरी तो मुश्किल हो सकती है कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया।
3. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
4. तोक्यो ओलंपिक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में होगा ‘मेड इन इंडिया’ का जलवा।
5. कावड़ यात्रा पर पुनर्विचार करें उत्तर प्रदेश सरकार: सुप्रीम कोर्ट।
6. कंधार में मारे गए पुलित्सर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के शव को तालिबान ने रेड क्रॉस को सौंपा।
7. ब्रिटेन का सबसे बड़ा युद्धपोत युद्ध अभ्यास के लिए हिंद महासागर पहुंचा।
8. बच्चों के टीकाकरण के लिए जल्द कदम उठाए सरकार: दिल्ली हाई कोर्ट।