1. केरल में बकरीद पर छूट से उठे सवाल, लॉकडाउन में ढील दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट मे आज फिर सुनवाई।
2. अंतरिक्ष में उड़ान के लिए तैयार जेफ बेजोस, न्यू शेपर्ड राकेट से आज भरेंगे उड़ान।
3. तालिबान के साथ हैं पाकिस्तान के 21 आतंकी संगठन, कश्मीर को लेकर भारत की सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं।
4. अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, लद्दाख के पास बना रहा एयरबेस।
5. डेल्टा वेरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, जल्द ही विश्व स्तर पर बन जाएगा सबसे प्रमुख कोरोना का स्ट्रेन।
6. आज पार्लियामेंट एनेक्सी में कोरोना महामारी पर दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे PM मोदी।
7. राष्ट्रीय राजमार्गों के फुटपाथ पर प्लास्टिक के उपयोग के लिए सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, किया जाएगा सुंदरीकरण।
8. सेवा करने की जगह 'रियल एस्टेट उद्योग' बन गए हैं अस्पताल : सुप्रीम कोर्ट।
9. CBSE 10th Result 2021: छात्रों का बढ़ा इंतजार, अब 22 जुलाई के बाद आएगा 10वीं का परिणाम।