Followers

Saturday, July 24, 2021

सुविचार

दुनिया के 6 सबसे बडे डॉक्टर:

धूप, आराम, व्यायाम, भोजन, आत्मविश्वास और दोस्त।

ताजा खबर

 1. 32वें ओलंपिक खेलों की रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी जिसमें जापानी संस्कृति और प्रौद्योगिकी की झलक देखने को मिली।

2. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, अमरिंदर सिंह भी हुए कार्यक्रम में शामिल।

3. सांसद मे में जारी मॉनसून सत्र के साथ-साथ जंतर-मंतर पर आयोजित ‘किसान संसद’ शुक्रवार को दूसरे दिन भी चली।

4. केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को दी स्वीकृति।

5. शी चिनफिंग ने किया अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बती शहर का दौरा।

6. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत।

7. भारतीय पहलवान तनु और प्रिया बने कैडेट विश्व चैम्पियन।

8. भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा।


Friday, July 23, 2021

सुविचार

जिसे अपने ऊपर पूर्ण विश्वास है कि वह कुछ भी कर सकता है, उसके लिए असंभव कुछ भी नहीं।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...