1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षार्थियों से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’’ की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए।
2. भारत,चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता, गोगरा और हॉट स्प्रिंग इलाकों से सैनिक हटाने पर जोर।
3. 10 फीसदी संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त पाबंदियां हो लागू: केंद्र सरकार।
4. उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवींकी परीक्षा में 99.55 प्रतिशत बच्चे हुए पास।
5. दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नशा मुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय का किया उद्घाटन।
6. कावेरी नदी पर मेकेदातू परियोजना को करेंगे लागू: मुख्यमंत्री बोम्मई।
7. सिरम इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष पूनावाला को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार।
8. 41 साल में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में