1. दो बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान। धमाकों में 11 अमेरिकी कमांडो सहित 72 की मौत, पाक का नाम ले तालिबान पर बरसे सालेह।
2. सुप्रीम कोर्ट में 9 नए जजों के नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी।
3. प्रख्यात तबला वादक शुभंकर बनर्जी का निधन।
4. हरित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के लिए मंजूरी की जरूरत नहीं: नागर विमानन मंत्रालय।
5. सरकार अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने को पूरी तरह प्रतिबद्ध : विदेश मंत्री जयशंकर।
6. अब गूगल-पे के जरिये किसी बैंक में खुलवाएं एफडी, मिलेगा अधिकतम 6.35% ब्याज।
7. क्वाड’ में शामिल चार देशों- -भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं जापान की नौसेनाओं के बीच गुआम अपतटीय क्षेत्र में चार दिवसीय मालाबार युद्धाभ्यास का आगाज़।
8. भारत ने नेपाल को आक्सीजन संयंत्र किया दान।
9. याहू ने भारत में अपनी समाचार वेबसाइटों को किया बंद।