1. हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के घेराव की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाए जमकर लाठी।
2. टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के फाइनल में नंबर-1 खिलाड़ी चीन की झोउ से हारीं भाविना बेन, सिल्वर मेडल पर किया कब्जा।
3. आपकी उपलब्धि ने पूरे देश को प्रेरित किया : प्रधानमंत्री मोदी ने भाविनाबेन को दी बधाई।
4. दिल्ली के अस्पतालों में खत्म होगी लंबी कतार। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने की दी मंजूरी।
5. दैनिक आधार पर हटाए अतिक्रमण: दिल्ली उच्च न्यायालय।
6. केरल के रास्ते देश में दस्तक दे रही कोरोना की थर्ड वेव? 5 दिनों में आए 1.5 लाख केस।
7. वायुसेना में इंसास की जगह लेगी रूसी एके-103 राइफल, खूबियों से है लैस।
8. गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा : सुनिश्चित करें कि आगामी त्योहारों के सीजन में कहीं भीड़ न उमड़े।
9. व्यक्तिगत वाहनों के लिए नयी ‘बीएच’ पंजीकरण श्रृंखला, राज्यों के बीच हस्तांतरण होगा सुगम।
10. वाहन डीलरशिप को डिजिटल कौशल उपलब्ध कराने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एएसडीसी से मिलाया हाथ।