Followers

Thursday, September 2, 2021

ताजा खबर

 1. दिल्ली में आज भी जारी है बारिश का सिलसिला, जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की  मुसीबत। मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट।

2. तालिबान को बड़ा झटका, पंजशीर के 'शेरों' ने हमला करने आए 350 लड़ाकों को मार गिराया।

3. UNSC में 1 माह के लिए अध्यक्ष रहे भारत का कार्यकाल खत्म।भारत की अध्यक्षता में संरा सुरक्षा परिषद में कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के निकले ठोस नतीजे।

4. कोरोना संक्रमण: हिन्दी पट्टी के राज्य कामयाबी के 'शून्य' पर पहुंचे, मगर दक्षिण भारतीय एवम पूर्वोत्तर भारत के राज्यो मे संक्रमण मे तेजी।

5. सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी।

6. विराट कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित शर्मा।

7. लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुमत की इच्छा प्रबल: सुप्रीम कोर्ट।

8. वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों की घट सकती है उम्र। शिकागो विश्वविद्यालय में किए गए अध्ययन में खुलासा।

9. पूर्व राज्यसभा सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार एवं पायनियर के एडिटर इन चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदन मित्रा नहीं रहे।


Wednesday, September 1, 2021

सुविचार

परिस्थितियां या तो व्यक्ति को मजबूत बनाती है या फिर तोड़ देती है।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में आज भी जारी है बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

2. दिल्ली में आज से खुले नवी से बारहवीं तक के स्कूल। पेरेंट्स की सहमती होगी जरूरी।

3. भारतीय निशानेबाज सिंहराज अड़ाना को कांस्य, भारत को पैरालंपिक निशानेबाजी में मिला दूसरा पदक।

4. राष्ट्रपति कोविद ने पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए निशानेबाज सिंहराज अडाना की सराहना की।

5. उच्चतम न्यायालय ने सुपरटेक के एमेराल्ड के दो टावरों को तीन माह में गिराने का दिया निर्देश।

6. मिशन सफल, पर अब कहीं आर्मी बेस नहीं बनाएंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन।

7. तालिबान ने इंडिया की ओर बढ़ाया 'दोस्ती का हाथ', भारत की इस चिंता पर कहा- भरोसा कीजिए।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई होगी महंगी। शिक्षक - छात्र अनुपात होगा कम।


ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...