Followers

Thursday, September 2, 2021

सुविचार

अगर आचरण में विनम्रता नहीं है तो शिक्षा व्यर्थ है।

ताजा खबर

 1. दिल्ली में आज भी जारी है बारिश का सिलसिला, जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की  मुसीबत। मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट।

2. तालिबान को बड़ा झटका, पंजशीर के 'शेरों' ने हमला करने आए 350 लड़ाकों को मार गिराया।

3. UNSC में 1 माह के लिए अध्यक्ष रहे भारत का कार्यकाल खत्म।भारत की अध्यक्षता में संरा सुरक्षा परिषद में कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के निकले ठोस नतीजे।

4. कोरोना संक्रमण: हिन्दी पट्टी के राज्य कामयाबी के 'शून्य' पर पहुंचे, मगर दक्षिण भारतीय एवम पूर्वोत्तर भारत के राज्यो मे संक्रमण मे तेजी।

5. सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी।

6. विराट कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित शर्मा।

7. लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुमत की इच्छा प्रबल: सुप्रीम कोर्ट।

8. वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों की घट सकती है उम्र। शिकागो विश्वविद्यालय में किए गए अध्ययन में खुलासा।

9. पूर्व राज्यसभा सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार एवं पायनियर के एडिटर इन चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदन मित्रा नहीं रहे।


Wednesday, September 1, 2021

सुविचार

परिस्थितियां या तो व्यक्ति को मजबूत बनाती है या फिर तोड़ देती है।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 2. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज...