1. प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
2. टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्णा नागर की उपलब्धि ने प्रत्येक भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी : प्रधानमंत्री मोदी।
3. केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टोक्यो पैरालिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को दी बधाई।
4. कृषि कानूनों की वापसी तक घर नहीं जाएंगे। वोट से करेंगे चोट। किसान महा पंचायत में किसानों का ऐलान।
5. कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने की मांग करते समय धैर्य रखें लोग, नागरिकों के स्वास्थ्य को हो सकता है खतरा : उद्धव ठाकरे।
6. तोक्यो पैरालिंपिक में भारत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर तालिका में 24वें स्थान पर।
7. राष्ट्रपति कोविद ने 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित।
8. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआईसीटीई के 17 शिक्षकों को विश्वेश्वरैया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार किये प्रदान।
9. जायडस ने कैटरीना कैफ को 'शुगर फ्री' का बनाया ब्रांड एम्बैसडर।