Followers

Tuesday, September 7, 2021

ताजा खबर

 1. कोरोना अभी थमा नहीं कि केरल में निपाह वायरस का कहर।

2. तालिबानी सफलता से आतंकवाद को नई हवा मिलने का खतरा, कश्मीर तक असर।

3. भारत की टेंशन बढ़ा रहा तालिबान, चीन-पाकिस्तान के साथ चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक्स कोरिडोर प्रोजेक्ट में होना चाहता है शामिल।

4. उच्चतम न्यायालय ने नीट-यूजी को टालने से इनकार किया, 12 सितंबर को होनी है परीक्षा।

5. ऑस्ट्रेलिया और भारत की नौसेनाओं ने शुरू किया द्विपक्षीय अभ्यास ‘ऑसइंडेक्स’।

6. प्रधानमंत्री मोदी नौ सितंबर को 13वीं ब्रिक्स शिखर बैठक की करेंगे अध्यक्षता।

7. 100 साल की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी।

8. रवि शास्त्री आरटी - पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना पॉजिटिव, दस दिन पृथकवास में रहेंगे।

9. जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी।

10. रेलवे ने कम किराये के साथ नई एसी-3 टियर इकॉनोमी क्‍लास कोच की शुरूआत प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस से की।

Monday, September 6, 2021

सुविचार

चर्चा और निंदा, यह सिर्फ सफल व्यक्तियों के भाग्य में होता है।

ताजा समाचार

 1. प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

2. टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्णा नागर की उपलब्धि ने प्रत्येक भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी : प्रधानमंत्री मोदी।

3. केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टोक्यो पैरालिम्पिक में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्‍णा नागर को दी बधाई।

4. कृषि कानूनों की वापसी तक घर नहीं जाएंगे। वोट से करेंगे चोट। किसान महा पंचायत में किसानों का ऐलान।

5. कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने की मांग करते समय धैर्य रखें लोग, नागरिकों के स्वास्थ्य को हो सकता है खतरा : उद्धव ठाकरे।

6. तोक्‍यो पैरालिंपिक में भारत अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 5 स्‍वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्‍य सहित 19 पदक जीतकर तालिका में 24वें स्‍थान पर।

7. राष्‍ट्रपति कोविद ने 44 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से किया सम्‍मानित।

8. केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआईसीटीई के 17 शिक्षकों को विश्‍वेश्‍वरैया सर्वश्रेष्‍ठ शिक्षक पुरस्‍कार किये प्रदान।

9. जायडस ने कैटरीना कैफ को 'शुगर फ्री' का बनाया ब्रांड एम्बैसडर।



ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...