Followers

Sunday, September 19, 2021

सुविचार

बोलते वक्त शब्दों का चयन जरूरी है।

ताजा खबर

 1. पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय तक चली तनातनी के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा।

2. राजनीति छोड़ने की टिप्पणी करने के हफ्तों बाद नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टीएमसी में हुए शामिल।

3. महाराष्ट के सिंधुदुर्ग हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों का रास्ता साफ, डीजीसीए से मिला लाइसेंस।

4. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रतिष्ठित उडिया साहित्‍यकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

5. विधि व्यवस्था का भारतीय करण जरूरी: मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन।

6. दिल्ली सरकार ने की मोबाइल म्यूजिक बस की शुरूआत।

7. भारतीयों को बड़ी राहत, ट्रंप काल का H-1B वीजा नियम को US कोर्ट में रद्द।

8. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में अपने सहायता मिशन का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाया।

9. फ्रांस ने सुरक्षा समझौते के विरोध में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में अपने राजदूतों को बुलाया वापस।


Saturday, September 18, 2021

सुविचार

हद से ज्यादा अच्छा होना भी कभी-कभी नुकसान देता है।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...