1. किसानों का भारत बंद आज।
2. चक्रवात गुलाब का कहर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत।
3. डिजिटल लेनदेन से देश की अर्थव्यवस्था में स्वच्छता, पारदर्शिता आ रही है: प्रधानमंत्री मोदी।
4. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में दो विकेट से हराया।
5. केंद्र सरकार एक अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान की करेगी शुरूआत।
6. प्रधानमंत्री मोदी एक अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन- अर्बन और अमृत के द्वितीय चरण का करेंगे शुभारंभ।
7. पंजाब में नई मंत्रिपरिषद में 15 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ।
8. जी-4 संगठन के सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को प्रभावी और प्रतिनिधिक बनाने के लिए सुधार की आवश्यकता पर दिया जोर।