1. प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून। प्रदर्शनकारी किसानों से वापस घर लौटने की अपील।
2. दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, तेज हवाएं चलने से रविवार के बाद राहत की उम्मीद।
3. लोकतांत्रिक देश सुनिश्चित करें कि क्रिप्टो-करेंसी गलत हाथों में ना जाए: प्रधानमंत्री मोदी।
4. यमुना की सफाई के लिए छह सूत्री कार्ययोजना तैयार की गई: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
5. उच्चतम न्यायालय ने हाइब्रिड माध्यम से बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्देश देने से किया इनकार।
6. यौन उत्पीड़न का सबसे अहम घटक मंशा है, त्वचा से त्वचा का संपर्क नहीं: उच्चतम न्यायालय।
7. समान नागरिक संहिता देश की जरूरत, लागू करने पर विचार करे केंद्र : इलाहाबाद हाई कोर्ट।
8. आज से आम जनता के लिए खुलेगा ट्रेड फेयर।