Followers

Tuesday, November 23, 2021

सुविचार

लोग दूसरों को कहते हैं कि उसकी जिंदगी कितनी अच्छी है पर वे यह नहीं जानते कि वह भी उसके लिए दूसरे ही हैं।

ताजा खबर

1. तेज हवा में उड़ा प्रदूषण पर आशंका बरकरार।

2. वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र से किया सम्मानित।

3. मेकमायट्रिप क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ करेगा साझेदारी।

4. गोरखपुर से बिहार होकर सिलीगुड़ी तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, 10 जिलों के लिए होगा लाइफलाइन।

5. डेटा सुरक्षा बिल: जांच एजेंसियां कानून के दायरे से रहेंगी बाहर, विरोध के बावजूद समिति की सिफारिश स्वीकार।

6. निर्माण कार्य पर लगी रोक हटी। स्कूलों को खोलने पर बुधवार को समीक्षा बैठक।

7. जल बोर्ड की सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन।

8. ऑस्ट्रेलिया पूर्ण टीकाकरण वाले विदेशी विद्यार्थियों, कामगारों के स्वागत के लिए तैयार।



Monday, November 22, 2021

सुविचार

आपका अतीत हमेशा आपके साथ होता है।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...