1. वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में, तापमान में भी गिरावट।
2. सरकार ने एमएसपी, अन्य मुद्दों पर गठित होने वाली समिति के लिए किसान नेताओं के मांगे नाम।
3. एडमिरल हरि कुमार ने नौसेना के नये प्रमुख के तौर पर संभाला प्रभार।
4. पूर्ण शराबबंदी के बीच बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।
5. ओमीक्रोन के खतरे के चलते दिल्ली ने 30,000 बिस्तर तैयार किए, ऑक्सीजन उपलब्धता बढ़ाई: मुख्यमंत्री केजरीवाल।
6. उत्तराखंड सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड किया भंग , पुरोहितों ने किया स्वागत।
7. डब्ल्यूएचओ ने वायरस के नये स्वरूप से ‘‘बहुत अधिक’’ जोखिम होने की दी चेतावनी।
8. कोरोना रोकथाम उपायों की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई।