Followers

Sunday, December 26, 2021

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज हो सकती है बारिश।

2. गंभीर बीमारियों से ग्रसित और हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन की 'प्रिकॉशनरी डोज' लगाई जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी।

3. तीन जनवरी से 15 साल से ऊपर के बच्चों को भी टीका लगेगा: प्रधानमंत्री मोदी।

4. प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिलों में सीटे बढ़ा सकती है दिल्ली विश्वविद्यालय।

5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों में 27 दिसंबर तक पंजीकरण।

6. असम सरकार ने परियोजनाओं के 9,000 से अधिक उपयोग प्रमाण पत्र जमा नहीं किए: कैग रिपोर्ट।

7. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने छात्रों को बाटे 60,000 स्मार्टफोन और टेबलेट।

8. पोटाश और फास्फेटिक के घरेलू उत्पादन की नीति में बदलाव करेगी सरकार।

9. भारतीय मूल के इम्तियाज सुलेमान साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुने गए।

10. भारतीय मूल के नारंद्रन ‘जोडी’ कोल्लापन को दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायिक पीठ- संवैधानिक अदालत में नियुक्त किया गया।


Saturday, December 25, 2021

सुविचार

सभी लोगों को मेरी क्रिसमस।

ताजा खबर

1. देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 358 मामले आए सामने।

2. सरोजिनी नगर बाजार में स्थिति भयावह, लोगों की भीड से हो सकती है भगदड़ : दिल्ली उच्च न्यायालय।

3. जब तक कोई व्यक्ति इनकार नहीं करता हस्ताक्षर की जांच गैर जरूरी: उच्चतम न्यायालय।

4. दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास।

5. डेंगू की रोकथाम के लिए तीनों नगर निगम कार्यबल का करे गठन: दिल्ली उच्च न्यायालय।

6. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टालने पर फैसला दौरे के बाद: मुख्य चुनाव आयुक्त।

7. कश्मीर से ज्यादा नाजुक हालात पंजाब के, सुरक्षा एजेंसियों ने चेताया।

8. काल डाटा,इंटरनेट रिकॉर्ड 2 साल के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य: दूरसंचार विभाग।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...