Followers

Tuesday, February 1, 2022

सुविचार

राय बनाने से पहले समझने की कोशिश करो।

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के विकास में सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाईं।

2. दिल्ली से यूपी-बिहार तक घने कोहरे के साथ ठंड की दोहरी मार।

3. वित मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे करेंगी बजट पेश।

4. बजट से उम्मीदों के बीच शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 58,700 अंक के पार।

5. निर्वाचन आयोग ने 5 चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों को प्रचार में दी कुछ राहत।

6. निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया।

7. ED के ज्‍वाइंट डायेक्‍टर राजेश्‍वर सिंह का इस्तीफा, लड़ सकते हैं चुनाव।

8. रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक।

9. भारत के अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश विश्व खेल साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।

10. धीरज मल्होत्रा ने बीसीसीआई के महाप्रबंधक पद से दिया इस्तीफा।

Monday, January 31, 2022

सुविचार

हमारा आचरण ही हमारी पहचान है।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...