Followers

Wednesday, February 23, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली में कोविड-19 के 498 नए मामले, दूसरे दिन संक्रमण दर 1% से कम।

2. उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू।

3. यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने फिर भारतीय छात्रों से यूक्रेन छोड़ने का दिया सुझाव।

4. केन्द्र सरकार ने ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ की ऐप, वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई रोक।

5. 10वीं, 12वीं कक्षाओं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की याचिका पर आज होगी सुनवाई।

6. जेट एयरवेज ने विपुल गुणतिलक को नियुक्त किया सीएफओ।

7. प्रॉक्टर एंड गैंबल अब एलजीबीटीक्यू कर्मचारियों के पार्टनर को देगी मेडिकल सुविधा।

8. हमले के मूड में पुतिन, यूक्रेन सीमा पर बढ़ी हलचल; एक्शन में अमेरिका।

9. रूस के खिलाफ अमेरिका का एक्शन, लगाए प्रतिबंध; कहा- चुकानी होगी भारी कीमत।

Tuesday, February 22, 2022

सुविचार

सफलता का आकलन पद एवम् पैसे से नहीं, प्रतिष्ठा से करें।

ताजा खबर

1. यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: UNSC में भारत।

2. पेगासस जासूसी मामले में जांच कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट।

3. निजीस्कूलों में ईडब्ल्यूएस की सीटें बड़े पैमाने पर खाली, फिर मिलेगा दाखिले का मौका।

4. चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार गबन मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा।

5. डीसीजीआई ने 12 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ को दी मंजूरी।

6. दो माह में कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगी घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या : नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया।

7. टाटा पावर, आरडब्ल्यूई के बीच अपतटीय पवन परियोजनाओं के विकास के लिए करार।

8. UNSC की आपात बैठक भारत ने की संयम बरतने की अपील, UK बोला- पीछे हटे रूस ।


ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...