Followers

Monday, March 7, 2022

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चल रहा अंतिम चरण का मतदान, बूथों पर लगीं लम्‍बी कतारें।

2. प्रधानमंत्री मोदी आज यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से करेंगे बात।

3. प्रधानमंत्री आज जनऔषधि दिवस पर "प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना" के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत।

4. सूमी में अभी भी फंसे हैं 700 भारतीय, रूस और यूक्रेन नहीं दे रहे कोई जवाब।

5. दिल्ली सरकार ने बसंत उत्सव का किया आयोजन।

6. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आयोग ने बढ़ाई खर्च सीमा, अब 8 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार।

7. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज।

8. भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम विश्व कप में स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंची।

Sunday, March 6, 2022

सुविचार

सोच की कोई सीमा नहीं होती।

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का अंतिम दौर लिखेगा 2024 के लिए चुनावी पटकथा, तय होगी पार्टियों की हैसियत।

2. उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सातवें और अंतिम चरण का प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो गया।

3. रविंद्र जडेजा ने बनाये नाबाद 175 रन, भारत ने कसा शिकंजा।

4. रूस से आपकी अच्छी दोस्ती, हमला रोकने को कहें; यूक्रेन ने की भारत से अपील।

5. शेन वार्न की स्मृति में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी।

6. राजकीय सम्मान के साथ होगा वार्न का अंतिम संस्कार, एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) में एक स्टैंड होगा उनके नाम।

7. धनशोधन एवं आतंकी वित्तपोषण की निगरानी करने वाली वैश्विक संस्था एफएटीएफ की ग्रे सूची में बना रहेगा पाकिस्तान।

8. यूक्रेन को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने के विरुद्ध राष्ट्रपति पुतिन ने दी चेतावनी।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...