Followers

Sunday, March 13, 2022

सुविचार

अपने कर्म से आप भाग्य बदल सकते हैं।

ताजा खबर

1. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल सोमवार से होगा शुरू।

2. गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने किया वार्षिक खेल महाकुंभ का उदघाटन।3. बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने टीवी बहस में प्रवक्ताओं के शामिल होने पर लगायी रोक।

4. ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी की।

5. आप नेता भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पेश किया दावा।

6. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में एक संसदीय और चार विधान सभा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

7. मिताली राज ने महिला क्रिकेट विश्व कप में कप्तानी का तोड़ा रिकॉर्ड।

8. पूर्व छात्र नेता गेब्रियल बोरिक बने चिली के सबसे युवा राष्ट्रपति।

 

Saturday, March 12, 2022

सुविचार

व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार ही काम करता है।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...