Followers

Saturday, March 19, 2022

ताजा खबर

1. मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है: प्रधानमन्त्री मोदी।

2. प्रधानमंत्री मोदी ने मलयालम दैनिक मातृभूमि के शताब्दी वर्ष समारोहों का किया शुभारंभ।

3. पंजाब में मान मंत्रिमंडल के 10 सदस्य आज शनिवार को लेंगे शपथ।

4. 35वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आज दिल्ली के पास फरीदाबाद में होगा शुरू।

5. केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड पर नियंत्रण के लिए जीनोम अनुक्रम की प्रक्रिया तेज करने और निगरानी बढ़ाने पर जोर देने को कहा।

6. हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई ।

7. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, त्रिसा और गायत्री आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में।

8. अंतर्राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य सप्‍ताह 20 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा।



Friday, March 18, 2022

सुविचार

मस्त रहें, स्वस्थ रहें।🕉️🌈


होली के शुभ अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आप का जीवन खुशियों एवम् प्रेम के रंगों से भरा रहे, आप को परिवार सहित होली की अनेकों शुभकामनाए 

ताजा खबर

1. देशभर में होली की धूम। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – 21 वीं सदी के भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य आधुनिक और आत्मनिर्भर बनना है।

3. नयी वैश्विक व्यवस्था में भारत को अपनी भूमिका बढ़ानी है: प्रधानमन्त्री मोदी।

4. 20 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह।

5. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को न्योता देने पर ओआइसी से भारत नाराज।

6. 23 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन नंबर करेंगे जारी।

7. अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘‘युद्ध अपराधी’’ कहा, रूस ने बयान की निंदा की।

8. अंतरराष्‍ट्रीय न्यायालय ने रूस को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा।




ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...