1. योगी 2.0 का आगाज आज से, सायं 4:00 बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
2. भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर पंजाब के लिए एक लाख करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की।
3. उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जांच सीबीआई को किया स्थानांतरित।
4. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जडेजा को सौंपी।
5. परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण एक अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
6. वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प।
7. उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण।
8. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से सैन्य मदद बढ़ाने का किया आग्रह।