1. बिम्स्टेक राष्ट्रों के बीच अधिक सहयोग समय की मांग : प्रधानमंत्री मोदी।
2. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी।16 लाख 48 हजार परीक्षार्थियों ने दिया था परीक्षा।
3. केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा। 1.16 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा लाभ।
4. दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 लोकसभा में पास।
5. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द।
6. सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद को दी मंजूरी।
7. राज्यसभा ने झारखंड में भोगता समुदाय को एसटी सूची में डालने संबंधी विधेयक को दी मंजूरी।
8. एक्सिस बैंक ने सिटीग्रुप के भारतीय खुदरा कारोबार को 12,325 करोड़ रुपये में खरीदा।
9. प्रधानमंत्री इमरान को प्रमुख सहयोगी दल ने दिया झटका, विपक्ष से मिला।