1. दिल्ली को फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़े, ढाई महीने बाद संक्रमण दर पांच फीसदी के पार।
2. केरल के कई हिस्सों में सोमवार तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की आशंका।
3. पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त।
4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण।
5. उड़ान योजना को नवाचार श्रेणी में श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार।
6. नमो एप पर चलेगी पीएम मोदी की मास्टरक्लास, बच्चों को मिलेंगे एग्जाम टिप्स।
7. म़ॉरीशस के प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन पारंपरिक वैश्विक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे।
8. दानिश ओपन : भारतीय तैराक साजन प्रकाश को स्वर्ण, वेदांत माधवन ने जीता रजत पदक।