1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2020’ को दी मंजूरी।
2. गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली के लाल किला परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा केन्द्र सरकार।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को करेंगे संबोधित।
4. जुलूस शोभा यात्रा-धार्मिक जुलूस बिना इजाजत न निकाले जाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
5. एसबीआई ने ब्याज दर में 0.1 फीसदी की वृद्धि की, ईएमआई बढ़ेगी।
6. स्वास्थ्य क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना को और एक सौ 80 दिन के लिए बढ़ाया गया।
7. श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति की शक्तियों पर अंकुश लगाने संबंधी प्रस्ताव किया पेश।
8. यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रूस ने अपने हमले किए तेज।