1. कोरोना की नई लहर दे रही दस्तक? 24 घंटे में 2500 से अधिक मामले।
2. दिल्ली में तीन हफ्ते के अंदर ही मास्क लगाना फिर हुआ अनिवार्य, उल्लंघन पर 500 रुपये जुर्माना।
3. भारत और ब्रिटेन ने रक्षा, कारोबार एवं निवेश संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का किया निर्णय।
4. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रवासी भारतीय समुदाय से विदेशी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का किया आग्रह।
5. सुमन के. बेरी नीति आयोग के नये उपाध्यक्ष होंगे।
6. भारत और बांग्लादेश के बीच महत्वाकांक्षी अगरतला-अखौरा रेल सम्पर्क इस वर्ष दिसम्बर तक।
7. पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने सरकार गिराने के पीछे विदेशी साजिश होने के इमरान के आरोपों को किया खारिज।