Followers

Tuesday, May 17, 2022

सुविचार

अपनी आवश्यकताओं के साथ चले, इच्छाओ के साथ नहीं।

ताजा खबर

1. असम में सात जिलों के लगभग 57 हजार लोग बाढ की चपेट में।

2. महामारी ने मासूमों से बस्ता छीन कामकाज को मजबूर किया, सरकारी स्कूलों के 30 फीसदी बच्चों ने स्कूल छोड़ा।

3. लू के थपेड़ों से लोग हो रहे बीमार, अस्पतालों में बढ़ गए मरीज।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लुम्बिनी में बौद्ध संस्‍कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखी।

5. बूंदी के रामगढ़ विषधारी अभ्‍यारण्‍य को राजस्‍थान के चौथे टाइगर रिजर्व का दर्जा दिए जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: लोकसभा अध्यक्ष।

6. जम्मु कश्मीर में परिसीमन को लेकर ओआईसी की टिप्पिणयों को भारत ने किया खारिज।

7. सर्वे के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी की याचिका पर आज सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय।

8. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान_निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर भागों में निर्धारित समय से पहले पहुंचा।



Monday, May 16, 2022

सुविचार

समय के साथ जो खुद को नहीं बदलता, समय उसे बदल देता है।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...