Followers

Thursday, May 26, 2022

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित।

2. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव का नामांकन किया दाखिल।

3. अलगाववादी नेता एवम जेकेएलएफ यासीन मलिक को उम्रकैद।

4. कैप्टन अभिलाषा बराक भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर में लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। 

5. दिल्ली उच्च न्यायालय में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने संबंधी जनहित याचिका दाखिल।

6. हिंदुस्तान जिंक में सरकार की 29.5% हिस्सेदारी बिक्री को मंत्रिमंडल की मंजूरी।

7. विराट कोहली, रोहित और अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में बरकरार।

8. फ्रेंच ओपन में हार के साथ सोंगा ने कहा टेनिस को अलविदा।

Wednesday, May 25, 2022

सुविचार

अनुभव बहुत कुछ सीखा देता है।

ताजा खबर

1. जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय संघ के सदस्यों द्वारा आज भारत बंद।

2. बर्फबारी से केदारनाथ और यमुनोत्री की यात्रा रुकी, यूपी में बारिश से 32 की मौत।

3. विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के नए उप राज्यपाल।

4. दिल्ली को बनाएंगे झीलों का शहर: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय।

5. भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बर्खास्त।

6. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता यानी आभा मोबाइल ऐप शुरू की।

7. क्वाड समूह के देशों ने 25 छात्रों के लिए‘क्वाड फेलोशिप’ की शुरूआत की।

8. भारत सहित 13 हिंद-प्रशांत देशों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यापार की जताई प्रतिबद्धता।




ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...