1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार करेंगे साझा।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कलोल स्थित इफ्को में दुनिया के पहले नैनो तरल यूरिया संयंत्र का किया उद्घाटन।
3. समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी में सरकार, राज्यों को हरी झंडी।
4. आईपीएल फाइनल : गुजरात के ‘टाइटंस’ के सामने राजस्थान की ‘रॉयल’ चुनौती।
5. प्रख्यात पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन।
6. पहले भारत में बिक्री की मंजूरी मिले, फिर टेस्ला का संयंत्र लगाने पर फैसलाः एलन मस्क।
7. श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर 50वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी।
8. इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप के पास एक यात्री नौका के डूबने से 26 लोग लापता।