1. झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार।
2. राष्ट्रपति चुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार।
3. शिवसेना में बगावत, संकट में महाराष्ट्र की उधर सरकार।
4. भर्ती प्रक्रिया अपरिवर्तित, रेजीमेंट व्यवस्था रहेगी जारी: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी।
5. दिल्ली के नरेला स्थित होलंबी कलां में बनेगा पहला ई वेस्ट मैनेजमेंट पार्क: डीडीए।
6. चीन के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर 23 और 24 जून को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
7. आस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर लिसा स्टालेकर फिका की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
8. हांगकांग का मशहूर ‘जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां’ (तैरता हुआ होटल) दक्षिण चीन सागर में डूबा।