Followers

Tuesday, July 12, 2022

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण।

2. जेईई मेन: 14 प्रतिभागियों को मिला 100 परसेंटाइल।

3. 25 साल की सजा पूरी करने के बाद सरकार गैंगस्टर अबू सलेम को छोड़ने के लिए बाध्य : उच्चतम न्यायालय।

4. विजय माल्या को दी गई 4 महीने की सजा। अपने किए की कोई पछतावा नहीं : उच्चतम न्यायालय।

5. भारत 2023 के दौरान चीन को सर्वाधिक आबादी वाले देश के रूप में छोड़ देगा पीछे : संरा रिपोर्ट।

6. निशानेबाजी विश्व कप: अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक।

7. श्रीलंकाई संसद अगले हफ्ते नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी : अध्यक्ष।

8. उबर ने ‘लॉबिंग’ की, जांच रोकने के लिए ‘स्टेल्थ’ तकनीक का किया इस्तेमाल।



Monday, July 11, 2022

सुविचार

परिवार का साथ हर विपति की कुंजी है।

ताजा खबर

1. JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट जारी, इस link jeemain.nta.nic.in , nta.nic.in , ntaresults.nic.in से करें चेक।

2. देश में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद-उल-अजहा (बकरीद)।

3. प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती का किया आह्वान।

4. ईपीएफओ की केंद्रीय प्रणाली की तैयारी, एक साथ हो सकेगा 73 लाख पेंशनभोगियों को पेंशन का वितरण।

5. अग्निपथ योजना भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप : एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी।

6. 5जी नीलामी में पहली बार आमने-सामने होंगे अंबानी-अडानी, अभी तक नहीं हुआ है सीधा मुकाबला।

7. अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडेन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया आउट ऑफ कंट्रोल, महिलाओं से की प्रो -च्वाइस विधायकों को जिताने की अपील की।

8. श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...