1. श्रीलंका संकट पर आज सर्वदलीय बैठक, सीतारमण और जयशंकर मौजूदा स्थिति की देंगे जानकारी।
2. भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न। मतगणना 21 जुलाई को।
3. उपराष्ट्रपति चुनाव: राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन।
4. नरीन्द्र बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया, आईओसी की सदस्यता भी छोड़ी।
5. स्कूली पाठ्यपुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी।
6. रिलायंस जियो ने उच्च गति वाले 5जी नीलामी के लिए सबसे अधिक 14,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई।
7. अडाणी विल्मर ने खाद्य तेलों के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक घटाए।
8. भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता।
9. अनाज, दाल, आटे के 25 किलो से कम वजन के पैक महंगे हुए, पांच प्रतिशत जीएसटी लागू।