Followers

Wednesday, July 20, 2022

ताजा खबर

1. उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने नामांकन पत्र किया दाखिल।

2. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ में बढ़त बनाए रखने के लिए ऋषि सुनक को और वोट मिले।

3. जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर वह कोई विचार नहीं: केंद्र सरकार।

4. अग्नीपथ पर रास्ता निकालेगा दिल्ली हाई कोर्ट।

5. सरकार ने एमएसपी की ‘कानूनी गारंटी’ के लिये समिति गठित करने का नहीं दिया आश्वासन : नरेंद्र तोमर।

6. नुपुर शर्मा पैगंबर विवाद: न्यायालय ने नुपुर शर्मा को दंडात्मक कार्रवाई से 10 अगस्त तक संरक्षण प्रदान किया।

7. भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने ताशकंद में एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में महिलाओं का 45 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

8. अनीश भानवाला, रिद्धम सांगवान को चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक।

Tuesday, July 19, 2022

सुविचार

अकेलेपन को भी अपना हथियार बना लें।

ताज़ा खबर

1. श्रीलंका संकट पर आज सर्वदलीय बैठक, सीतारमण और जयशंकर मौजूदा स्थिति की देंगे जानकारी।

2. भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न। मतगणना 21 जुलाई को।

3. उपराष्ट्रपति चुनाव: राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने दाखिल किया नामांकन।

4. नरीन्द्र बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया, आईओसी की सदस्यता भी छोड़ी।

5. स्कूली पाठ्यपुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी।

6. रिलायंस जियो ने उच्च गति वाले 5जी नीलामी के लिए सबसे अधिक 14,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई।

7. अडाणी विल्मर ने खाद्य तेलों के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक घटाए।

8. भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता।

9. अनाज, दाल, आटे के 25 किलो से कम वजन के पैक महंगे हुए, पांच प्रतिशत जीएसटी लागू।


ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...