1. राष्ट्रपति चुनाव : निर्वाचन आयोग (ईसी) ने द्रौपदी मुर्मू को उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र किया जारी।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की।
3. दिल्ली की शराब नीति की सीबीआई करेगी जांच, उपराज्यपाल ने दी अनुमति।
4. चिकित्सक की राय लिए बिना किसी दिव्यांग यात्री को यात्रा करने से न रोकें विमानन कंपनियां : डीजीसीए।
5. भारत में 5जी कनेक्टिविटी लाने में सबसे आगे रहेगी एयरटेल : सुनील मित्तल।
6. उभरते बाजारों, विकसित अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में रुपया अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में: शक्तिकांत दास।
7. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : सोरारई पोटरु सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अजय देवगन व सूर्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
8. संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत(आईसीजे) ने म्यांमा के दावों को किया खारिज, रोहिंग्या मामले की होगी सुनवाई।