Followers

Tuesday, July 26, 2022

ताजा खबर

1. द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति। मुख्य न्यायाधीश रमन ने दिलाई शपथ।

2. गरीब सपने भी देख सकता है, पूरे भी कर सकता है राष्ट्रपति मुर्मू।

3. महाशिवरात्रि आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

4. 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी आज, अडानी-रिलायंस ग्रुप समेत 4 और कंपनियां लगाएंगी बोली।

5. आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना: उच्चतम न्यायालय ने सुरजेवाला से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

6. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में चलेगी स्काईबस: नितिन गडकरी।

7. जिम्नास्टिक कोच बिशेश्वर नंदी को विवादास्पद रोहित जायसवाल के स्थान पर बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया।

8. अल्बानिया के नए राष्ट्रपति बजराम बेगज ने शपथ ग्रहण की, राजनीतिक एकता का आग्रह किया

Monday, July 25, 2022

सुविचार

प्रकृति से छेड़छाड़ मुुश्किल में डाल सकता है।

ताजा खबर

1. नव निर्वाचित एवम देश की सबसे युवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की लेंगी शपथ।

2. भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करें: निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद।

3. केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने का लिया निर्णय।

4. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 12वीं के नतीजे घोषित, 18 छात्रों ने शीर्ष रैंक साझा की।

5. ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बने।

6. चीन ने अपने अंतरिक्ष केंद्र के पहले लैब मॉड्यूल का किया सफल प्रक्षेपण।

7. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल ऋषि सुनक ने चीन को बताया 'नंबर वन खतरा', बोले- ब्रिटेन का पीएम बनने पर लूंगा सख्त एक्शन।

8. मंकीपॉक्स को लेकर जनस्वास्थ्य से जुड़े कदम, सतर्कता बढ़ाएं: डब्ल्यूएचओ।


ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...