1. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के उत्तर में शिफ्ट होने के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त बारिश होने की संभावना।
2. देश ने विजय दिवस पर कारगिल के नायकों को किया याद।
3. वंदे भारत ट्रेन का नया संस्करण उतारेगी रेलवे, नवंबर तक वाणिज्यिक परिचालन संभव।
4. पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा , विनोद घई लेंगे उनका स्थान।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी; स्थिरता, आर्थिक सुधार का किया समर्थन।
6. भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटे।
7. बीसीसीआई 2025 महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी की बोली लगाने की तैयारी में।
8. हॉकी इंडिया के चुनाव और संविधान को लागू करने के लिए 20 हफ्ते का समय स्वीकार्य नहीं: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ।