Followers

Wednesday, July 27, 2022

ताजा खबर

1. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के उत्तर में शिफ्ट होने के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त बारिश होने की संभावना।

2. देश ने विजय दिवस पर कारगिल के नायकों को किया याद।

3. वंदे भारत ट्रेन का नया संस्करण उतारेगी रेलवे, नवंबर तक वाणिज्यिक परिचालन संभव।

4. पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा , विनोद घई लेंगे उनका स्थान।

5. प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी; स्थिरता, आर्थिक सुधार का किया समर्थन।

6. भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटे।

7. बीसीसीआई 2025 महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी की बोली लगाने की तैयारी में।

8. हॉकी इंडिया के चुनाव और संविधान को लागू करने के लिए 20 हफ्ते का समय स्वीकार्य नहीं: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ।





Tuesday, July 26, 2022

सुविचार

तरक्की करनी है तो सपने देखें।

ताजा खबर

1. द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति। मुख्य न्यायाधीश रमन ने दिलाई शपथ।

2. गरीब सपने भी देख सकता है, पूरे भी कर सकता है राष्ट्रपति मुर्मू।

3. महाशिवरात्रि आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

4. 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी आज, अडानी-रिलायंस ग्रुप समेत 4 और कंपनियां लगाएंगी बोली।

5. आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना: उच्चतम न्यायालय ने सुरजेवाला से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

6. राजधानी दिल्ली और हरियाणा में चलेगी स्काईबस: नितिन गडकरी।

7. जिम्नास्टिक कोच बिशेश्वर नंदी को विवादास्पद रोहित जायसवाल के स्थान पर बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया।

8. अल्बानिया के नए राष्ट्रपति बजराम बेगज ने शपथ ग्रहण की, राजनीतिक एकता का आग्रह किया

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...