1. वायुसेना 2025 तक सभी मिग-21 स्क्वाड्रन को अपने बेड़े से हटाएगी।
2. उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारे बीच कोई अनबन नहीं।
3. मेरे खिलाफ साजिश हो रही, समय बताएगा कि पार्टी ने मेरे साथ उचित किया या नहीं: पार्थ चटर्जी।
4. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को लेकर बाइडन को दी चेतावनी, सहयोग का किया आह्वान।
5. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर घटकर 571.56 अरब डॉलर पर।
6. भारत के अनुभवी मुक्केबाज शिवा थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराया।
7. शतरंज ओलंपियाड : भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की।