1. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली में 144 लागू।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लेने का किया आग्रह।
3. अमित पंघाल, जैसमीन और सागर सेमीफाइनल में, भारत के मुक्केबाजी में छह पदक पक्के।
4. उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग से कहा: एकनाथ शिंदे गुट की याचिका पर हड़बड़ी में फैसला न ले।
5. 5जी-स्पेक्ट्रम नीलामी बाद स्पेक्ट्रम के बीच ‘सामंजस्य’ की प्रक्रिया पूरी, आवंटन 12 अगस्त तक : वैष्णव।
6. सीजेआई ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति ललित के नाम की सिफारिश की।
7. क्रिकेट के ओलंपिक में वापसी के आसार बढ़े, आईओसी लॉस एंजलिस 2028 में शामिल करने पर विचार करेगी।
8. फेडरल बैंक अपने पेमेंट गेटवे को नए कर मंच पर सूचीबद्ध करने वाला पहला बैंक बना।
9. डेटा संरक्षण विधेयक वापस लेने के सरकार के कदम की आईटी उद्योग ने सराहना की।