1. उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराया गया।
2. ट्विन टॉवर को ढहाने से बिल्डरों, प्राधिकरण का अहंकार भी ध्वस्त हुआ: एफपीसीई।
3. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर एशिया कप में जीत के साथ भारत का आगाज।
4. दिल्ली विधानसभा में आज विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी केजरीवाल सरकार, सत्र के हंगामेदार रहने के आसार।
5. अगले 25 साल में ऊर्जा क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने का लक्ष्यः प्रधानमंत्री मोदी।
6. सरकार का लक्ष्य छह साल से अधिक की सजा वाले अपराधों में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य करना: गृह मंत्री शाह।
7. आज यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे चौधरी भूपेंद्र सिंह।
8. टीकाकरण नही करवाने के कारण अमेरिकी ओपन में भी नहीं खेलेंगे जोकोविच, नडाल की नजरें नंबर एक रैंकिंग पर।
9. तेल आयात करने पर भारत की आलोचना करना पश्चिमी देशों का दोहरा मापदंड: रूस।