Followers

Tuesday, November 1, 2022

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मोरबी का दौरा, हादसे का लेंगे जायजा।

2. कैदी क्यों नहीं डाल सकते वोट? उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब।

3. दिल्ली में 40 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिजली सब्सिडी नहीं लेने का फैसला : दिल्ली सरकार।

4. बीसीसीआई ने जम्मू कश्मीर और बिहार क्रिकेट संघों के लिये पर्यवेक्षक किये नियुक्त।

5. बाबरी मस्जिद मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ नारेबाजी को हल्के में नहीं लिया जा सकता: कर्नाटक उच्च न्यायालय।

6. स्विमिंग कॉस्टयूम देने वाले वाटर पार्कों पर मनोरंजन कर लागू नहीं कर सकती सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय।

7. अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के तहत स्नातक दाखिला के लिए ट्रायल शुरू।


Monday, October 31, 2022

ताजा खबर

1. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन।

2. गुजरात के मोरबी का मशहूर 'झूलता पुल' गिरा।हादसे में अब तक 132 लोगों के मौत की पुष्टि।

3. मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं : राष्ट्रपति मुर्मू।

4. प्रधानमंत्री मोदी का मोरबी केबल पुल हादसे के कारण आज अहमदाबाद में होने वाला रोड शो रद्द।

5. भड़काऊ भाषण मामले में पद गंवाने वाले सपा के आजम खान पहले विधायक, 17 साल में 35 पर ऐक्‍शन।

6. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए सी-295 परिवहन विमान विनिर्माण केंद्र की रखी आधारशिला।

7. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग जल्दः ज्योति राजे सिंधिया।

8. नागपुर और मुम्‍बई को जोड़ने वाले समृद्धि एक्‍सप्रेस वे का पहला खंड जल्‍द ही नागपुर और शिरडी के बीच होगा शुरू।




Sunday, October 30, 2022

ताजा खबर

1. नहाय खाय और खरना के साथ शुरू हो चुके छठ पूजा का चार दिवसीय त्योहार का पहला अर्घ्य आज।

2. आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, मोदी-शाह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं।

3. अगले सप्ताह गुजरात चुनाव का ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग।

4. गुजरात सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी बनाने का किया फैसला।

5. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जलविद्युत संयंत्र में भूस्खलन में 4 की मौत, 6 घायल।

6. माध्यमिक शिक्षा विभाग में 9760 पदों के लिए परीक्षा 17 से 24 दिसंबर तक, RPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर।

7. तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत, मवेशी से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा।

8. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ मच जाने से 151 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...