1. गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए आज दोपहर 12 बजे तारीखों का ऐलान।
2. छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नगालैंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।
4. द्रौपदी मुर्मू ने 75 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वायु सेना मुख्यालय संचार स्क्वाड्रन को किया सम्मानित।
5. पद्म भूषण से सम्मानित 89 वर्षीय महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन।
6. शंघाई सहयोग संगठन की 21 वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें विदेश मंत्री एस. जयशंकर।
7. एयरएशिया इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस का 2023 के अंत तक हो सकता है विलय: एयर इंडिया।
8. प्रधानमंत्री सुनक ने सीओपी 27 पर अपना फैसला पलटा, जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग।