Followers

Thursday, November 3, 2022

ताजा खबर

1. गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए आज दोपहर 12 बजे तारीखों का ऐलान। 

2. छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान। 

3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नगालैंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

4. द्रौपदी मुर्मू ने 75 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वायु सेना मुख्यालय संचार स्क्वाड्रन को किया सम्मानित।

5. पद्म भूषण से सम्मानित 89 वर्षीय महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन।

6. शंघाई सहयोग संगठन की 21 वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें विदेश मंत्री एस. जयशंकर।

7. एयरएशिया इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस का 2023 के अंत तक हो सकता है विलय: एयर इंडिया।

8. प्रधानमंत्री सुनक ने सीओपी 27 पर अपना फैसला पलटा, जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग।



Wednesday, November 2, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर पर छाई प्रदूषण की परत, नोएडा में AQI 'गंभीर' श्रेणी में।

2. आदिवासी समाज के बलिदान को इतिहास में नहीं मिली उचित जगह, भूल को सुधार रहा है देश: प्रधानमंत्री मोदी।

3. दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ऑपरेशन क्लीन दिल्ली’, नयी बहुस्तरीय कार पार्किंग का किया उद्घाटन।

4. मध्य प्रदेश ने मनाया अपना 67वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने की राज्य की उपलब्धियों की तारीफ।

5. उत्तर प्रदेश का रानीपुर बना भारत का 53वां बाघ अभ्यारण्य।

6. मुफ्त सौगात की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ।

7. दिल्ली के नरेला में जूता बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 2 की मौत।


Tuesday, November 1, 2022

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मोरबी का दौरा, हादसे का लेंगे जायजा।

2. कैदी क्यों नहीं डाल सकते वोट? उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब।

3. दिल्ली में 40 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिजली सब्सिडी नहीं लेने का फैसला : दिल्ली सरकार।

4. बीसीसीआई ने जम्मू कश्मीर और बिहार क्रिकेट संघों के लिये पर्यवेक्षक किये नियुक्त।

5. बाबरी मस्जिद मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ नारेबाजी को हल्के में नहीं लिया जा सकता: कर्नाटक उच्च न्यायालय।

6. स्विमिंग कॉस्टयूम देने वाले वाटर पार्कों पर मनोरंजन कर लागू नहीं कर सकती सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय।

7. अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के तहत स्नातक दाखिला के लिए ट्रायल शुरू।


ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...