Followers

Sunday, November 6, 2022

ताजा खबर

1. 349 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का AQI,बॉर्डर से आने वाले बीएस-3 मॉडल के पेट्रोल और बीएस-4 मॉडल के डीजल चालित हल्के चार पहिया वाहनों पर रोक।
2. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में दिखी चूक, 15 पुलिसकर्मी मिले गैर हाजिर।
3. आंध्र प्रदेश के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मंजर, पिटाई के बाद गर्म प्रेस से सीना जलाया।
4. भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल में निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
5. केंद्र हिंदी थोप रहा, एमपीलैड दिशानिर्देश का नया मसौदा संघवाद के सिद्धांत का उल्लंघन: ब्रिटास।
6. उच्चतम न्यायालय केंद्र के 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटा को चुनौती वाली याचिकाओं पर सात नवंबर को सुनाएगा फैसला।
7. केंद्र सरकार ने कोटा के आधार पर चीनी निर्यात की दी मंजूरी।
8. इंडियन आर्मी की वर्दी में हुआ बदलाव, खुले में बाजार में बेचने पर होगी कानूनी कार्रवाई।


Saturday, November 5, 2022

ताजा खबर

1. दिल्ली नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को, 7 दिसंबर को आएंगे परिणाम।

2. दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बंद। प्रदूषण के कारण उठाया गया कदम।

3. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की।

4. आप विधायक अमानतुल्लाह को हो सकता है आजीवन कारावास? HC ने 'आप' नेता से मांगा जवाब।

5. उत्तराखंड में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक हटी।

6. 16 नवंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाएंगी नर्स : दिल्ली नर्स फेडरेशन।

7. रक्षा मंत्रालय ने 10 साल की अर्हक सेवा वाले जेसीओ/अन्य सैनिकों को यथानुपात पेंशन लाभ किया विस्तारित।

8. ट्विटर ने एक झटके में हटाए 7,500 लोग, दुखी कर्मचारी बोले- अमानवीय मस्क।

9. सत्ता में आए तो नेपाल के उन हिस्सों को वापस लाएंगे जिसपर भारत दावा करता है : ओली।



Friday, November 4, 2022

ताजा खबर

1. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत विभिन्न उपायों को किया लागू।

2. गुजरात चुनाव: 1 और 5 दिसंबर को मतदान, दो ध्रुवीय राजनीति को त्रिकोणीय बनाने की जुगत में ‘आप’।

3. दमघोंटू हवा की कैद में दिल्ली,सांस फूलने के साथ जोड़ों में बढ़ा दर्द।

4. प्रधानमंत्री मोदी ने CVC का नया शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल किया लॉन्च।

5. वर्ष 2021-22 में स्‍कूली दाखिलों में हुई महत्‍वपूर्ण बढोत्‍तरी : शिक्षा मंत्रालय।

6. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की पटरियों के रखरखाव के चलते 31 नवम्‍बर तक मेट्रो रहेंगी प्रभावित।

7. बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता मिलते ही इजरायल पर अटैक, दागे गए 4 रॉकेट।

8. विरोध मार्च के दौरान हमले में इमरान खान को गोली लगी, एक की मौत।


ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...